Connect with us

राष्ट्रीय

झारखंड के सीएम सोरेने भगोड़ा घोषित, भाजपा ने किया इनाम का एलान

झारखंड के सीएम सोरेने भगोड़ा घोषित, भाजपा ने किया इनाम का एलान
सीएन, नई दिल्ली।
ईडी की टीमए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने से जमीन  घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करना चाहती है लेकिन बीते 24 घंटे से हेमंत सोरेन कहां पर हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में विपक्षी भाजपा ने हेमंत सोरेने और सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा है। भाजपा ने हेमंत सोरेने को भगोड़ा करार दिया है और आरोप लगाया है कि सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। झारखंड भाजपा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को तलाशने पर 11 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है। मरांडी ने कहा कि झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील.हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर से पिछले करीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे.भागे फिर रहे हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि इससे झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान.सम्मान भी खतरे में है। जो कोई भी बिना विलंब हमारे होनहार मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से ग्यारह हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। जो कोई भी बिना विलंब हमारे होनहार मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लाएगाए उसे मेरी तरफ से ग्यारह हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा आज झारखंड के लोगों को मान.सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया है। एक अन्य पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के इशारों पर गलत काम करने वालों को एक बड़ी नसीहतए जो मुख्यमंत्री खुद को भगोड़ा साबित कर रहा है जांच एजेंसियों का सामना करने से भाग रहा है, दिन भर देश.विदेश में बेइज्जती झेल रहा हैए वह आदमी अधिकारियों की या राज्य के लोगों की क्या रक्षा करेंगे। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुलल शाहदेव ने कहा मुख्यमंत्री जी का अता.पता नहीं ह। हमारे सीएम भगोड़ा हो गएए फरार हो गए। यह झारकंड के लिए शर्मसार करने वाली बात है। मुख्यमंत्री को ईडी का सामना करना चाहिए। वह क्या नजीर पेश कर रहे हैं। झारखंड के राज्यपाल सीबी राधाकृष्णन ने सीएम हेमंत सोरेन के कथित तौर पर लापता होने पर मीडिया से बात करते हुए कहा आपकी तरह हम भी सीएम की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हमें संविधान के तहत काम करना होता है। हम चाहते हैं कि कानून व्यवस्था कायम रहे। हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद ईडी की टीम सोमवार सुबह को दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पहुंची थी लेकिन सीएम वहां नहीं मिले। हेमंत सोरेन के रांची स्थित आधिकारिक आवास में भी नहीं होने की सूचना है। यही वजह है कि भाजपा सीएम पर भगोड़ा होने का आरोप लगा रही है।
 

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING