Connect with us

राष्ट्रीय

जेल की सलाखों में सुहाग को देख हुई बेहोश हुई पत्नी, सदमा लगने से मौत

जेल की सलाखों में सुहाग को देख हुई बेहोश हुई पत्नी, सदमा लगने से मौत
सीएन, भागलपुर।
घटना बिहार के भागलपुर का है। महिला ने दो साल पहले गुड्डू से प्रेम विवाह किया था। उसके पेट में आठ महीने का बच्चा था। पति का चेहरा देखते ही बेहोश हो गई थी। मंगलवार (6 जून) को महिला अपने पति से मिलने के लिए भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा पहुंची थी। पति से मुलाकात के दौरान पत्नी ने जैसे ही पति का चेहरा देखा तो वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। पल्लवी आठ महीने की गर्भवती थी, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। कुछ दिन पहले विनोद यादव और गुड्डू यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था। बीते करीब आठ महीने से वह जेल में है। मंगलवार को उसकी पत्नी मिलने के लिए गई थी। बेहोश होने के बाद पल्लवी वहीं गिर गई। आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने पैसे लेकर जबरन जेल भेज दिया. विरोधी पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है. आज पूरा घर बिखर गया। इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है। वहीं पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई। इस मामले को लेकर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने फोन पर बात करते हुए कहा कि महिला पल्लवी यादव अपने पति गोविंद यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिलने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई। महिला की मौत हो गई है। देखने से यह प्रतीत हुआ कि उसे हार्ट अटैक आया होगा।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING