Connect with us

राष्ट्रीय

हर रोज सपने में आकर मदद मांगती है लाश, थाने में बोला युवक, छानबीन करने गई पुलिस के उड़े होश

हर रोज सपने में आकर मदद मांगती है लाश, थाने में बोला युवक, छानबीन करने गई पुलिस के उड़े होश
सीएन, रत्नागिरी।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लाश युवक के सपने में आकर मदद मांगती थी। वहीं जब पुलिस ने युवक द्वारा बताई जगह पर जाकर छानबीन की तो सब हैरान रह गए। वैसे तो ये कहानी बिलकुल फिल्मी लगती है, लेकिन कभी.कभी ऐसा लगता है कि ये हकीकत भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर गहनता से मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के भोस्ते घाट का है। यहां खेड़ पुलिस थाने में दर्ज एडीआर के मुताबिक, सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी के निवासी निकित आर्या ने पुलिस को बताया कि उसे सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पहाड़ी पर एक पुरुष का शव नजर आता है।
वह रोज उससे मदद की गुहार लगाता है। वहीं जब पुलिस ने युवक द्वारा बताई गई जगह पर जाकर छानबीन की तो सब दंग रह गए। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक द्वारा बताई गई जगह पर जाकर छानबीन की तो एक आम के पेड़ के नीचे उन्हें एक शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। इसके पास ही एक पेड़ की डाली से प्लास्टिक की रस्सी और तौलिया लटक रहा था। इतना ही नहीं शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को शख्स का सिर भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर मृतक शख्स की शिनाख्त में जुट गई है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि सपना देखने वाले निकित और मृतक शख्स के बीच क्या संबंध है। इसके लिए पुलिस युवक की पृष्ठभूमि भी खंगालने में लगी है। वहीं पूछताछ में निकित ने पुलिस को बताया कि उसे सिर्फ इतना याद है कि सपने आने के बाद वह शव की तलाश में वो खेड़ आ गया था। इससे पहले वह गोवा गया था। पुलिस को निकित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी मिला है। जिसमें वह उस शव को खोजने की बात कह रहा है जो उसके सपने में आकर मदद मांगता है। पुलिस उस शव की पहचान के साथ ही युवक की पृष्ठभूमि भी खंगालने में लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि निकित ने बीई किया है। पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने से पता चला कि वह कुछ दिन पहले गोवा गया था और फिर वहां से गुजरात। हालांकि निकित का कहना है गोवा जाने के बाद क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है। 

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING