Connect with us

राष्ट्रीय

छठे चरण में राहुल-सोनिया ने डाला वोट, सुबह 11 बजे तक हुई 25.76 प्रतिशत वोटिंग

छठे चरण में राहुल-सोनिया ने डाला वोट, सुबह 11 बजे तक हुई 25.76 प्रतिशत वोटिंग
सीएन, दिल्ली। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के लिए मतदान शुरू जारी है। छठे चरण के वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी ने वोट डाला। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के आज मतदान शुरू हो गया है। इस बीच बंगाल से हिंसा की खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग.राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ वोट डाला। सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में 27.06 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 36.88 प्रतिशत, बिहार में 23.67 प्रतिशत, हरियाणा 22.09, जम्मू और कश्मीर 23.11 प्रतिशत, झारखंड 27.80 प्रतिशत, दिल्ली 21.69 प्रतिशत, ओडिशा 21.30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। छठे चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्य मय अवैध असलाह गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING