Connect with us

राष्ट्रीय

नए लुक में राहुल गांधी लंदन पहुंचे, यात्रा वाला लुक छोड़ा, हल्की दाढ़ी-छोटे बाल में दिखे

नए लुक में राहुल गांधी लंदन पहुंचे, यात्रा वाला लुक छोड़ा, हल्की दाढ़ी-छोटे बाल में दिखे
सीएन, नई दिल्‍ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार लंबे समय बाद अलग लुक में नजर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी और पूरे यात्रा के दौरान वो व्हाइट कलर की टीशर्ट में नजर आए। लेकिन, अब राहुल ने दाढ़ी कटा ली है और टी-शर्ट उतारकर कोट और टाई के साथ जैकेट पहन ली है। 7 दिनों के ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के नए लुक की फोटो सामने आई है, जिसमें वो काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने आए हैं। राहुल गांधी इस नए लुक में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंच गए हैं, जहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर कहा, हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। वह 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 28 फरवरी 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है, बिजनेस के मामले में लाभ होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING