Connect with us

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के राजौरी व बारामूला में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी व बारामूला में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर
सीएन, जम्मू।
जम्मू.कश्मीर के राजौरी में पहले से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, बारामूला में शनिवार को हुई एक अलग मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। बारामूला के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया गया और उस दौरान हमारी ओर फायरिंग की गई और जवाबी फायरिंग में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है। भारतीय सेना ने राजौरी एनकाउंटर के बारे में बताया कि सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया गया है और 1 और के घायल होने की संभावना है। अब तक की गई बरामदगी में 1 एके 56, 4 मैगजीन, 56 राउंड बुलेट्स, मैगजीन के साथ पिस्टल, 3 ग्रेनेड शामिल हैं। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकती है। सेना का ऑपरेशन जारी है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार मुठभेड़ बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में शुरू हुई। राजौरी के कंडी जंगल में आतंकवाद विरोधी अभियान वर्तमान में चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों इलाकों में कम से कम 8 से 9 आतंकवादी घिरे हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि शनिवार को देर रात 1.15 बजे आतंकवादियों से संपर्क हुआ और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। शुक्रवार सुबह कंडी वन क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए और एक अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि तीन और सैनिक जो पहले घायल हुए थे, दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु हो गई। जम्मू.कश्मीर के राजौरी में संयुक्त अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई है। राजौरी इलाके में 3 मई से सर्च ऑपरेशन चल रहा है जिसके बाद 4 मई को आतंकियों ने घात लगाकर विस्फोट किया था जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। फिलहाल इस इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब एसओसी की बैठक के लिए पाकिस्तान, चीन समेत कई देशों के विदेश मंत्री भारत में मौजूद थे। इसलिए इसे पाकिस्तान की बड़ी साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING