Connect with us

राष्ट्रीय

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही मोदी सरकार ऐतिहासिक कदम अजय भट्ट

सीएन, नैनीताल/दिल्ली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत कर लोकसभा में बिल पेश करने पर प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत करते हुए इस विधेयक से लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के भविष्य में लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित मिलेगी, जो की महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद ऐतिहासिक कदम है। पिछली सरकारे यह काम नही कर पाई लेकिन देश के हित में निरंतर काम कर रही मोदी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। श्री भट्ट ने इस ऐतिहासिक कार्य पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING