Connect with us

राष्ट्रीय

अब पेट्रोल-डीजल का खेल होगा खत्म, 60 रुपए प्रति लीटर से चलेगी कार

अब पेट्रोल-डीजल का खेल होगा खत्म, 60 रुपए प्रति लीटर से चलेगी कार
सीएन, नई दिल्ली
। देश में पेट्रोल-डीजल के रेट लंबे समय से 100 के आस.पास बने हैं। जिससे लोगों का बजट बिगड़ा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म होने वाला है। बाजार में कुछ ही दिनों बाद फ्यूल फ्लेक्स ईंधन की कारें आने वाली है। जिसके बाद कार के चलाने खर्च लगभग 50 से 60 रुपए प्रति लीटर के बराबर ही आएगा। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री इसकी चर्चा कई बार कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक मार्केट में फ्यूल फ्लेक्स से चलने वाली कारें पहुंच जाएंगी। फ्लेक्स.फ्यूल के जरिए अपनी कार को इथेनॉल के साथ मिश्रित ईंधन पर चला सकते हैं। फ्लेक्स.फ्यूल गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के संयोजन से बना एक वैकल्पिक ईंधन है। एक फ्लेक्स.इंजन मूल रूप से एक मानक पेट्रोल इंजन है। जिसमें कुछ अतिरिक्त घटक होते हैं जो एक से अधिक ईंधन या मिश्रण पर चलते हैं, इसलिए बताया जा रहा है कि फ्लेक्स इंजन इलेक्ट्रिक की तुलना में बहुत ही सस्ता और अच्छा माना जाएगा। क्योंकि इसे चार्जिंग की टेंशन भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद सभी पेट्रोल पंप पर ये फ्यूल मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही पेट्रोल कारें इसमें कन्वर्ट भी हो सकेंगी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसकी पहली सरकार के दौरान भी चर्चा कर चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगले तीन माह में फ्यूल फ्लेक्स ईंधन को लागू करने की चर्चा है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। इस बार भी सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ही बनाया गया है। इससे दावा और प्रबल हो जाता है। इसके अलावा सभी ऑटो कंपनियों को आदेश दिए जाएंगे कि वह फ्लेक्स फ्यूल इंजन को अपने वाहनों में फिट करें। ताकि लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से निजात दिलाई जा सके।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING