Connect with us

राष्ट्रीय

राजनाथ ने साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, जयशंकर को विदेश मंत्रालय

राजनाथ ने साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, जयशंकर को विदेश मंत्रालय
सीएन, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नई सरकार में चार हाई. प्रोफ़ाइल मंत्रालय गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को दिया गया हैं। विभागों का बंटवारा होते ही पीएम मोदी के मंत्रियों ने आज पदभार संभालने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह आज सुबह 10.30 बजे साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला। अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा को मोदी सरकार 0.3 में सड़क परिवहन राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाला लिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहें। गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का पदभार आज संभाला लिया है। पबित्रा मार्गेरिटा ने कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद। कीर्ति वर्धन सिंह ने आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने से पहले कीर्ति वर्धन सिंह ने अपने आवास पर पौधारोपण किया। अश्विनी वैष्णव ने आज सूचना एवं प्रसारण आई एंड बी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ने एक बार फिर आशीर्वाद देकर देश की सेवा का मौका दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित है। कल पीएम ने पहले ही दिन गरीबों को समर्पित फैसले लिए हैं। किसानों को समर्पित फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे फिर से इस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। इस मंत्रालय द्वारा कई अहम कदम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए हैं और हम पर्यावरण व विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। देश में जो ग्रीन इकोनॉमी है उसे आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। इसके साथ ही हम कई महत्वपूर्ण काम आगे करेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल मंत्री रूप में मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जनता ने आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। इसमें रेलवे का एक बड़ा रोल रहेगा। प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में रेलवे में बड़ा सुधार किया है। रेलवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ की हड्डी है। एस जयशंकर ने आज विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। एस जयशंकर ने कहा, विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण प्रदर्शन किया। हमने जी-20 की अध्यक्षता की। हमने वैक्सीन मैत्री आपूर्ति सहित कोविड की चुनौतियों का सामना किया। हम ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का केंद्र भी रहे। पिछले दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में यह मंत्रालय बहुत ही जन.केंद्रित मंत्रालय बन गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्य मय अवैध असलाह गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING