Connect with us

राष्ट्रीय

सात फेरों के गुटखा खाते दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट

सात फेरों के गुटखा खाते दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट
सीएन, नईदिल्ली।
आये दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। कई बार तो लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते है तो कई बार वीडियो वायरल होने पर लोगों की किरकिरी तक हो जाती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का गुटखा खाते वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक शादी का है, जहां एक दुल्हन गुटखा खाती है। यह कैमरे में कैद कर लिया गया है। इस वीडियो को देखकर आपको खूब हंसी आएगी। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के विवाह की सारी रस्में पूरी हो चुकी है और शायद वह विदाई के बाद अपने पति के घर पहुंच चुकी है। दूल्हा-दुल्हन घर से बाहर हैं और वो शादी के वेशभूषा में तैयार दिख रहे हैं। तभी दूल्हा अपना फोन निकालकर किसी से बात करने लगता है। इसी बीच दुल्हन दूल्हे से नजर छिपाते हुए गुटखा का पैकेट फाड़ती है और तुरंत उसे मुंह में डालकर चबाने लगती है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को गुटखा में जर्दा मिलाते हुए भी देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो राजस्थान के बारां का है। यहां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें कई जोड़ियों का एक साथ विवाह कराया गया था। मजेदार वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING