Connect with us

राष्ट्रीय

नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा, गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा, गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन
सीएन, मुंबई।
बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों गुफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं। वह पेशे से इंजीनियर थे। वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। यही नहीं, उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भा काम किया। लेकिन बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके थे। महाभारत के अलावा गुफी पेंटल कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे सीरियल में नजर आ चुके थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 मार्च का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING