Connect with us

राष्ट्रीय

टाटा ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया

 टाटा ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया
सीएन, नई दिल्ली।
टाटा ट्रस्ट को नया चेयरमैन मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया है। टाटा ट्रस्ट्स की एक बैठक हुई जिसमें रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुनने का फैसला किया गया। नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पारसी समुदाय में टाटा उपनाम वाले किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी बनाने के लिए सहमति बनी थी और नोएल के नाम पर सभी सहमत थे। नोएल के काम करने की शैली रतन टाटा से अलग मानी जाती है। उन्हें सुर्खियों से दूर रहकर काम करना पसंद है। नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस.चेयरमैन हैं। वह 11 से अधिक वर्षों तक ट्रेंट के एमडी के रूप में कार्य किया। आज यह 2.8 लाख करोड़ रुपये की कंपनी है। वह अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक एमडी के रूप में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड से जुड़े रहे। इस दौरान कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ डॉलर के 3 अरब डॉलर हो गया। नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और हाल ही में स्टार बाजार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों में शामिल हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार दिया गया। वहीं 36 साल की माया टाटा की एनालिटिक्स और तकनीक में दिलचस्पी है। वह टाटा डिजिटल में काम करती हैं।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING