Connect with us

राष्ट्रीय

राजस्थान में दिखी अनोखी मिसाल : पिता की अर्थी को 11 बेटियों ने दिया कंधा

राजस्थान में दिखी अनोखी मिसाल : पिता की अर्थी को 11 बेटियों ने दिया कंधा
सीएन, जयपुर।
राजस्थान के जयपुर में 92 वर्षीय पिता की मौत के बाद 11 बहनों ने मिलकर पिता को कंधा दिया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित सीताराम बाजार निवासी गोवर्धन दास बूसर 92 की मौत के बाद अलग नजारा देखने को मिला। बेटे का सुख नहीं मिलने पर पिता की अर्थी को 11 बहनों ने कंधा दिया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। जानकारी के अनुसार सीताराम बाजार ब्रह्मपुरी निवासी गोवर्धन दास बूसर की 11 बेटियां हैं, बेटा नहीं है। 11 बेटियों में से 8 बेटियों का जयपुर जिले में ससुराल है। एक का मुंबई, एक अजमेर व एक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ससुराल है। जयपुर निवासी मृतक गोवर्धन नाटानियों के रास्ते में करीब 40 साल तक किराने की दुकान करते थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते दुकान बंद करनी पड़ी। मृतक की बेटी अंजू गुप्ता ने बताया कि पिताजी रोज ब्रह्मपुरी स्थित घर से साइकिल, दुकान व अन्य जगह आते.जाते थे। अब बीमार होने के बाद भी सभी बेटियों ने मिलकर उनकी सेवा की। कागदीवाड़ा स्थित श्मशान में दोहिते बबलू ने नाना को मुखाग्नि दी।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING