Connect with us

राष्ट्रीय

कल होगा लोस चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कल होगा लोस चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीएन, नईदिल्ली।
चुनाव आयोग ने बताया है कि कल शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि आम चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इससे पहले चुनाव आयोग की आज बैठक हुई, जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। चुनाव आयोग में शुक्रवार दोपहर दोनों नव नियुक्त आयुक्तों की मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ हुई बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया है कि आम चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी शनिवार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। मालूम हो कि गुरुवार को ही दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नियुक्त किया गया था। उसके बाद शुक्रवार को इन दोनों ने अपना कार्यभार संभाला। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संयुक्त बैठक की।
लोकसभा चुनाव 2024 में 97 करोड़ वोटर
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING