Connect with us

राष्ट्रीय

तीन बच्चों की मां पर दो पतियों ने ठोका दावा, पुलिस भी गई चकरा

तीन बच्चों की मां पर दो पतियों ने ठोका दावा, पुलिस भी गई चकरा
सीएन, मुजफ्फरपुर।
बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो पति एक पत्नी के लिए लड़ रहे थे। एक कह रहा था कि वो महिला का पति है। दूसरे का कहना था कि वो उसकी बीवी है। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। अंत में महिला ने दोनों में से एक पति को चुना। मामला गौरोल थाने का है। यहां थाने में एक महिला पर दो लोगों ने पति होने का दावा कर दिया। महिला तीन बच्चों की मां है। उसके 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक लड़की है। दोनों युवकों की बातें सुनने के बाद पुलिस उनका मामला सुलझाने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 22 साल पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई। इसी बीच 2018 में पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई। पत्नी अपनी 5 साल की बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर हाजीपुर चली गई और वहां एक कंपनी में काम करने लगी। इसी बीच महिला की कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से मुलाकात हो गई। उसके साथ वह ढोढ़ी आ गई और कुछ दिन बाद वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी। महिला के पहले पति राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह लगातार 7 साल से अपनी पत्नी को खोज रहा था। बीते मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि वह भटौलिया गांव में रह रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया गया। थाने पर दोनों पति महिला को अपने.अपने साथ ले जाने को तैयार हो गए। हालांकि, महिला फिर से पहले पति का साथ जाने पर अड़ गई। इसके बाद उसे पहले पति के साथ भेज दिया गया।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING