Connect with us

राजनीति

बिहार में बड़ा खेला होने के आसार, विधायक गायब, माझी का फोन बंद

-आज 12 फरवरी को नीतीश कुमार की सरकार को विधानसभा में करना है बहुमत साबित
सीएन, पटना।
बिहार में आज नीतीश कुमार सरकार बनाएंगे या तेजस्वी यादव खेला करेंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अभी तो बिहार की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आज 12 फरवरी को नीतीश कुमार की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, नीतीश के विधायक लापता बताए जा रहे हैं। जीतन राम मांझी का फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। दावा है कि तेजस्वी यादव ने विधायकों को गायब कर दिया है, ताकि नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास न हो पाएं। बिहार में बड़ा खेला होने के आसार जताए जा रहे हैं। नवादा से बड़ी खबर है कि बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक संजीव कुमार को नवादा पुलिस और प्रशासन ने डिटेन किया है। विधायक इंजीनियर संजीव झारखंड के रास्ते सोमवार सुबह बिहार की सीमा में एंट्री कर रहे थे। उन्हें नवादा जिला प्रशासन के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया। अब उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया है, जहां आला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक संजीव नीतीश कुमार और सरकार से नाराज चल रहे थे। फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान कर सकते थे। वे अपने पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह कटे हुए थे। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेजस्वी यादव के घर से निकलते देखे गए। समीर महासेठ, आलोक मेहता, भाई वीरेंद्र अख्तरुल ईमान नजर आए लेकिन उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। जनता दल यूनाइटेड के  विधायक सुदर्शन कुमार होटल चाणक्य पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। हम और उनके सभी विधायक साथ हैं। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। किसी भी स्थिति में माहौल और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए कारगर उपाय करने का निर्देश दिया गया है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING