Connect with us

जन मुद्दे

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीएसबी में किया पौंधारोपण

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष पर आर्ट्स ब्लाक के नीचे पौधारोपण किया गया तथा बेडू का पौधा लगाया गया। बेडू जिसका नाम फाइकस र्रासिमोसा है जो धार्मिक सांस्कृतिक के साथ एडिबल भी है। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा पांडे, प्रो. एसएस बर्गली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. हरीश बिष्ट, शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर सुषमा टम्टा, डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर सरस्वती बिष्ट हल्द्वानी, डॉक्टर कृष्णा भारती रामनगर, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर प्रभा पंत, रुचि मित्तल, डॉक्टर हर्ष चौहान, कुंजिका दुर्गापाल, हिमानी वर्मा प्रभा ने पौधारोपण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया तथा हमारी आन बान शान तिरंगे को सलाम किया गया। डीएसबी परिसर में 10 अगस्त को अपरान्ह 1बजे तिरंगा यात्रा होगी जिसे डीएसबी परिसर में आयोजित किया जाएगा। इग्नू केंद्र डीएसबी परिसर में तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान किया गया और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तथा देश की रक्षा करने वालो को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर गिरीश खर्कवाल, नंदा बल्लभ पालीवाल, कुंदन सिंह, गोपाल बिष्ट, विकास सहित विद्यार्थी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING