Connect with us

जन मुद्दे

चट्टान के कमजोर होने से बोल्डरों के गिरने की भी बढ़ सकती है सम्भावना

अपर जिलाधिकारी ने ग्राम चोपड़ा में वचनढूंगा का निरीक्षण कर पहाड़ी का लिया जायजा
सीएन, नैनीताल।
अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा ग्राम चोपड़ा, तहसील नैनीताल के तोक ढांगण में वचनढूंगा स्थान पर संवेदनशील बोल्डरों के सुरक्षित निस्तारण हेतु संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने संवेदनशील पहाड़ी की चोटी हिलटॉप पर बोल्डर है, जिसकी ढलान पर लगभग 200 मी. नीचे आबादी व मकान बने हुये है। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित है। जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते है। उन्होंने कहा कि विगत अक्टूबर 2021 में हुये भू-स्खलन/बोल्डरों में पड़ी दरारों की उक्त स्थिति के दृष्टिगत तत्समय इन बोल्डरों के आपस में जुड़े होने के कारण खिसककर नीचे की ओर जाने की सम्भावनाएं अत्यन्त न्यून पाई गई थी तथा बोल्डरों के तात्कालक निस्तारण से क्षेत्र में भू-स्खलन/क्षति की सम्भावनाएं अत्यधिक थी। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया कि इन बोल्डरों के नीचे भी पहाड़ी में कई दरारें पड़ी हुई है, जिससे वर्षा का जल भूमि के अन्दर जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त ग्रामवासियों के साथ वर्ता की गई तथा भू-वैज्ञानिक टीम द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में हुये इस भूस्खलन से बचाव हेतु अतिशीघ्र कार्य किये जाये। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन क्षेत्र में पड़े हुये पॉच बडे़-बडे़ बोल्डरों को कन्ट्रोल ब्लास्टिंग द्वारा हटाये जाये। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग दौरान कम्पन होने से भूस्खलन क्षेत्र निकट अन्य बड़े बोल्डर जिनके समीप जमीन पर हल्की दरारें पड़ी हुई है, ब्लास्टिंग के कारण दरारों के बढ़ने से व भूमि/चट्टान के कमजोर होने के कारण बोल्डरों के गिरने की सम्भावना भी बढ़ सकती है। श्री जोशी ने भूवैज्ञानिक एवं अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि भूस्खलन क्षेत्र में आबादी से लगे वन क्षेत्र के निकट स्थित रूप से पड़े हुये बड़े बोल्डरों के पास यदि एक प्लेटफार्म का निर्माण कर तथा उसमें पत्थरों की पिचिंग कर दी जाये। उन्होंने कहा कि ऊपर से खिसकने वाले पत्थर इस प्लेटफार्म पर आकर स्थिर हो जायेगे, जिससे आबादी को कोई क्षति नही हो पायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षाकाल में भूस्खलन क्षेत्र के नीचे स्थित परिवारों को यदि अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए अन्यत्र स्थानान्तरित कर दिया जाये तांकि दुर्घटना से बचा जा सकता है।
निरीक्षण दौरान ग्राम प्रधान संगीता आर्या, भू-वैज्ञानिक लेखाराज, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस बिष्ट,अधिशासी अभि. राष्ट्रीय राज मार्ग विजय कुमार, सहयक अभि. लोनिवि जीएस जनौटी, अवर अभि. पीएमजीएसवाई सुंदर रावत, तहसीलदार नवाजिस खलिक, राजस्व निरीक्षक मीनाक्षी आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING