Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने मसूरी कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रताप बिष्ट (जिलाध्यक्ष, भाजपा नैनीताल), मोहन पाठक (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद, उत्तराखंड), प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डी.एन. जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला, रजत पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष एवं बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कथित शुद्धिकरण के मामले ने पकड़ा तूल, नैनीताल कोतवाली में कांंग्रेस ने तहरीर सौंप सीएम धामी व भाजपा अध्यक्ष भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING