Connect with us

उत्तराखण्ड

कथित शुद्धिकरण के मामले ने पकड़ा तूल, नैनीताल कोतवाली में कांंग्रेस ने तहरीर सौंप सीएम धामी व भाजपा अध्यक्ष भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण का मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। नैनीताल नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संजय कुमार आर्य (संजू) ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े गिरीश पांडे समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बाजपुर विधायक यशपाल आर्य, सांसद कुमारी शैलजा समेत कई दलित नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। आरोप है कि जनसभा के बाद गिरीश पांडे और अन्य लोगों ने मैदान में गंगाजल का छिड़काव कर हवन-पूजन कराया और इसे ‘शुद्धिकरण’ के तौर पर प्रचारित किया। संजय आर्य का आरोप है कि यह कृत्य दलित समुदाय को अपमानित करने तथा समाज में छुआछूत और अस्पृश्यता की भावना को बढ़ावा देने वाला है। तहरीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कथित शुद्धिकरण का बचाव करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 30 अगस्त के बयान का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में खड़गे की जाति कोई नहीं जानता। शिकायतकर्ता ने इसे भी आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में संविधान के अनुच्छेद 17, नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 की धारा 7 तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)( आर) और 3(1)( यू ) का हवाला दिया गया है। पुलिस से मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल राजेन्द्र रावत ने बताया कि मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने इस मामले में बताया कि इस समय जनपद के विभिन्न थानों व कोतवाली में कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की ओर से पार्टियों व पार्टी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ शिकायतें दी जा रही हैं। सभी शिकायतों पर जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 27 अगस्त 2026 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING