Connect with us

उत्तराखण्ड

मुक्तेश्वर होटल एशोसिएशन के शाही अध्यक्ष व विक्रम बने सचिव बने

राजेन्द्र मेहरा उपाध्यक्षए प्रवीन शर्मा मुख्य सलाहकार व नागेंद्र को कोषाध्यक्ष का जिम्मा
सीएन, मुक्तेश्वर।
मुक्तेश्वर होटल एशोसिएशन में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसमे सुदर्शन शाही को अध्यक्ष तो विक्रम बिष्ट को सचिव चुना गया। रविवार को मुक्तेश्वर स्थित एक होटल में एशोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की जिसमे सर्वसम्मति से सुदर्शन शाही को अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह मेहरा उपाध्यक्ष, विक्रम बिष्ट, सचिव, नागेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, दिलावर बिष्ट उप सचिव, प्रवीन शर्मा मुख्य सलाहकार, दिलीप गुप्ता विशेष सलाहकार मनोनीत किये गए।इधर होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष शाही ने कहा वह सभी को साथ लेकर होटल कारोबारियों समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाएंगे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से माँग करेगे। वही सभी पदाधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का आभार व्यक्त करते कहा मुक्तेश्वर क्षेत्र में किये जा निर्माण कार्यों की सराहना की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING