Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पक्षियों की बसती है एक सुनहरी दुनिया ः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में ’लीफ बर्ड फाउंडेशन’ की संस्थापक बी. बेला नेगी ने भेंट की। इस दौरान उन्होने अपनी पुस्तक ’बर्ड ऑफ उत्तराखंड’, ‘उत्तराखंड के पक्षी’ राज्यपाल को भेंट की। यह पुस्तक उनके द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई है। इस पुस्तक में जैव विविधता से समृद्ध उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक बहुत सारी जानकारी देने वाली है।इस दौरान राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में पक्षियों की एक सुनहरी दुनिया बसती है, इस प्रकृति और पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किया गया यह एक सराहनीय कार्य है। पक्षियों के एक सुंदर संसार से परिचय कराती उनकी पुस्तक सभी के लिए यहां संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जंगल, पर्वत, पशु, पक्षी यहां की धरोहर हैं जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के विषय पर लिखना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रकृति के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए जिससे वे प्रकृति से भिज्ञ हो सकें। उन्होंने कहा कि यह किताब उत्तराखंड की जैव विविधता व पक्षी संसार के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान करेगी। इस अवसर पर अदिति कौर भी उपस्थित रहीं

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING