Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल की लर्निंग ट्री ग्रुप को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया प्रमाण पत्र

सरोवर नगरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए कार्य कर रहा ग्रुप 

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ बनाये जाने के लिए कार्य कर रही लर्निंग ट्री ग्रुप की सराहना करते हुए लर्निंग ट्री ग्रुप को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। इधर लर्निंग ट्री ग्रुप की अध्यक्ष व नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्य ने संस्था को प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों से लर्निंग ट्री ग्रुप में जुड़ कर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने की अपील की है। ग्रुप की सचिव व पूर्व पालिका सभासद गजाला कमाल ने बताया कि सरोवर नगरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ बनाये जाने के लिए ग्रुप पिछले 15 सालों से कार्य कर रहा है। शहर को स्वच्छ बनाये जाने के लिए स्वच्छता अभियान, पौधरोपण सहित पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए बच्चों को जागरूक किया जाता है। जिसके तहत बच्चों को बताया जाता है कि अपना कूड़ा, हमारी जिम्मेदारी के महत्व को समझाना है। इसके अलावा संस्था में बच्चों को जोड़ना भी है। अब तक ग्रुप में 50 से अधिक बच्चे जुड़ चुके हैं। ग्रुप गरीब बच्चों की शिक्षा व उनके उत्थान के लिए ी कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि लर्निंग ट्री ग्रुप द्वारा लावारिश कुत्तों के लिए सूखे कूड़े से घर में बनाये हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम आगमन पर एक कार्यक्रम में सम्मानित किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING