Connect with us

उत्तराखण्ड

जिले में स्वच्छता अभियान  का शुभारंभ, विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े का निस्तारण किया

सीएन, नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी। 8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जा रहा है। जिले में स्वच्छता अभियान  की सुरुआत हो गई है। शनिवार को विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुहिक भागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में  चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।  राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों  स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी  सहयोग लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के सफल संचालन को रामसेवक सभा ने 22 समितियों का किया गठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING