उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने डीजीपी अशोक कुमार के घर जाकर माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
सीएम धामी ने डीजीपी अशोक कुमार के घर जाकर माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
सीएन, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी माताजी सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
