Connect with us

उत्तराखण्ड

डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर


एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद
सीएन, ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी ने निजात पाने हेतु नदी, तालाबों की तरफ रूख कर रहे हैं। इसके साथ ही नदी, नहरों में डूबने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते दिवस ऋषिकेश में स्वामी नारायण घाट पर एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया था तो वहीं आज डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर के डूबने की खबर सामने आई है। बुधवार 11 मई 2022 को चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया व उक्त किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING