Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में एचपीसीएल द्वारा पीएनजी कनेक्शन देने व पंजीकरण का कार्य शुरू : डीएम रयाल

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि हल्द्वानी शहर में पीएनजी गैस कनैक्शन हीरा नगर, आकाशदीप कालोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म (ब्लाक एबीसी, डीईएफ एवं एच), दुर्गापाल गार्डन, मृदुल विहार एवं जोशी कालोनी क्षेत्रों में पीएनजी का संयोजन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घरों में पाइपलाइन एवं मीटर स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे सभी आवेदक जिन्होंने पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया वह हैल्पलाइन नम्बर 9412087899 पर सम्पर्क कर अपना पीएनजी कनैक्शन सक्रिय, निर्गत करायें। उन्होंने बताया कि नये उपभोक्ता जिनके घरों में पीएनजी कनैक्शन उपलब्ध है उन्हें घरेलू सिलेन्डर का लाभ नही दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त पीएनजी कनैक्शन धारकों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों के घरों में पीएनजी कनैक्शन के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है वे उपभोक्ता अपना एलपीजी कनैक्शन गैस एजेन्सी में जाकर तत्काल समर्पण कर देें, जिससे कि लोगों को पीएनजी की निर्बाध आपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 1 मई, 2026 तक पांच दिनी जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे, सांसद भट्ट ने किया स्वागत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING