Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस को राहत-धामी चंपावत से ही लड़ेंगे चुनाव

सीएन, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत से विधानसभा उप चुनाव लडऩे की चर्चा है। स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक थे, जिन्होंने धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बाद उनके लिए अपनी सीट छोडऩे की पेशकश की। खैर, यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, लेकिन इससे राहत कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस को भय सता रहा था कि 2007 और 2012 की तरह 2022 में भी मुख्यमंत्री को विधायक बनाने के लिए कहीं विपक्ष का विधायक अपनी सीट न छोड़ दे।बता दें कि 2007 में भाजपा के भुवन चंद्र खंडूड़ी के लिए कांग्रेस के टीपीएस रावत और 2012 में कांग्रेस के विजय बहुगुणा के लिए भाजपा के किरण मंडल ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा नेतृत्व द्वारा धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय के बाद कांग्रेस खेमे में घबराहट फैल गई थी कि कहीं इतिहास फिर दोहरा न दिया जाए। इसीलिए कांग्रेस अब कुछ सुकून में है।

तीन खाली सीटों के 37 दावेदार

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे ने प्रदेश में पत्रकारों को संगठित करने को चलाए जा रहे ‘संवाद-संपर्क-समन्वय’ अभियान चलाया

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की। अलग राज्य बनने के बाद पांचवें विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी दल ने लगातार दूसरी बार बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूरे 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे, लेकिन शपथ ली मुख्यमंत्री समेत नौ सदस्यों ने। तीन सीट अब भी खाली रखी गई हैं। पिछली सरकार के दो मंत्री कांग्रेस में चले गए, एक चुनाव हार गए।तीन सीट पहले से खाली थीं और तीन पुराने मंत्रियों को ड्राप कर दिया गया। पिछली सरकार के पांच मंत्री जगह बचाने में सफल रहे, तीन नए चेहरों को मंत्री बनने का अवसर मिला। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में तीन जगह इसलिए खाली छोड़ी गई हैं, ताकि मंत्री बनने से रह गए 37 विधायकों को भविष्य के लिए उम्मीद बंधी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में ओबीसी जाति के लोगों के अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पर जांच के आदेश

हाईकमान जो कहेबस वही सही

विधानसभा चुनाव निबट गए, कांग्रेस बहुमत के 36 के आंकड़े को तो नहीं छू पाई, लेकिन 11 से 19 तक जरूर जा पहुंची। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भ्रमित दिख रही कांग्रेस अब भी उलझन का शिकार है। चुनाव में करारी हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सिर फूटा, पार्टी ने उन्हें किनारे लगा दिया। स्थिति यह है कि संगठन के मुखिया की कुर्सी तो खाली है ही, विधायक दल का नेता तय करने के मामले में भी एक राय नहीं। अब हाईकमान जिस पर हाथ धर देगा, वही नेता।ऊहापोह की इस स्थिति का परिणाम यह रहा कि विधानसभा सत्र में मुख्य विपक्ष कांग्रेस बगैर नेता के सदन में पहुंची। वह तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा, जो इस बार विधायक बनी हैं, ने पहले ही दिन मोर्चा संभाल लिया, अन्यथा विपक्ष के नाम पर कांग्रेस की उपस्थिति महसूस ही नहीं होती।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING