Connect with us

उत्तराखण्ड

19 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश व पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान

बारिश व पहाड़ों में बर्फबारी के बाद 21 फरवरी से दोबारा मौसम साफ हो जाएगा
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकांश जिलों में 19 और 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में लगातार चढ़ते जा रहे पारे के बीच फिर बारिश और बर्फबारी का एक दौर लौट सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश, बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 19 और 20 फरवरी को फिर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। इससे तापमान फिर गोता खा सकता है। हालांकि 21 फरवरी से दोबारा मौसम साफ हो जाएगा।19 और 20 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के भी 17 फरवरी के बाद सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि अगले 4 दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी के चलते फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं जताई गई है फिलहाल अगले 4 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING