Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम के भी दर्शन किए

सीएन, नैनीताल। पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर राजभवन नैनीताल पंहुचे, यहॉं पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन,आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल,अपर सचिव रीना जोशी,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा,परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे। ससे पहले पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम के भी दर्शन किए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING