Connect with us

उत्तराखण्ड

12 वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी : रेखा

सीएन, देहरादून। 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी। नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने वाली है। मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ के लिए कन्या के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन की व्यवस्था है। जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन आ जा रहे हैं। बताया कि पात्र लाभार्थी बालिकाएं वेबसाइट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग, पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर 20 से 25 मिनट में तय होगा, प्रमुख सचिव ने ली बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING