Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं प्रेषित की

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की सामाजिक,राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्यपाल कहा कि पत्रकार सैनिकों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, समाज के अंदर फैली कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक कर पत्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 20 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि के जातकों का आज का दिन करियर में सफलता लेकर आ रहा है और आपकी प्लानिंग पूरी तरह से सफल रहेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING