Connect with us

उत्तराखण्ड

प्री-आरडी कैंप के लिए एक दिवसीय प्री-आरडी चयन शिविर का भव्य आयोजन

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सेल द्वारा आज डीएसए ग्राउंड, नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड 2027 डॉक्टर बी आर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में 21 से 30 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले आगामी प्री-आरडी कैंप के लिए एक दिवसीय प्री-आरडी चयन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण चयन शिविर में कुमाऊं मंडल में स्थापित विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चयन प्रक्रिया में पूरे कुमाऊं क्षेत्र से आए  विभिन्न प्रतिभावान एनएसएस छात्र-छात्राओं ने अपनी दावेदारी पेश की। चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और कड़े मानकों के साथ संपन्न कराया गया, जिसका मुख्य आधार स्वयंसेवकों की शारीरिक लंबाई (हाइट), उत्कृष्ट मार्च पास्ट व ड्रिल प्रदर्शन, देश की विविधता को दर्शाती सांस्कृतिक गतिविधियां और उनके सामान्य ज्ञान एवं नेतृत्व क्षमता को परखने के लिए लिया गया व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) रहा। इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी जी ने मुख्य चयनकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वयंसेवकों के कौशल का मूल्यांकन किया। शिविर का सफल संचालन और आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवांगी चन्याल के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रीतेश साह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ ही प्रो.ललित तिवारी कूटा अध्यक्ष,पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं वर्तमान में डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य संकाय के डीन व विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, डीएसबी परिसर के एनएसएस अधिकारी डॉ. जीबू साबू, एनएसएस अधिकारी डॉ.  अंजली शर्मा राजकीय महाविद्यालय मेरठ और डॉ. मनोज बिष्ट ने भी उपस्थित रहकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में डीएसए सचिव मनोज जोशी,एन सीसी कैडेट करन कुंदन तथा अजय ने अपना महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जमीनी सहयोग प्रदान किया। शिविर के समापन पर सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और चयनित होने वाले स्वयंसेवकों को आगामी राष्ट्रीय शिविर में उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सहित उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान व आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING