Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार ने पांच महिलाओं को घायल किया, क्षेत्र में भारी दहशत

श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार ने पांच महिलाओं को घायल किया, क्षेत्र में भारी दहशत
सीएन, श्रीनगर।
गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार ने पांच महिलाओं को घायल कर दिया। विकासखंड कीर्ति नगर के अंतर्गत ग्राम सभा नैथाणा में घास लेने गई तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया। घायल महिलाओं को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा नैथाणा के पास मल्या नैथाणा में घास लेने गईं मेघना 27 सुमित्रा 30  और सम्पता देवी 70 पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गुलदार ने हमला बोल दिया। पास में ही गश्त कर रहे वन कर्मियों ने महिलाओं को किसी तरह से बचाया। ग्राम प्रधान नैथाणा आशा देवी भट्ट ने बताया कि महिलाओं के हाथ और पांव में गुलदार के पंजों के निशाना मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर कीर्तिनगर रामपुर के पास पाण्डुला गांव में शाम छह बजे गोशाला जा रही कुसुमलता को भी गुलदार ने घायल कर दिया। ग्राम प्रधान पैण्डुला सरोजनी देवी ने बताया कि महिला को बेस अस्पताल ले गए हैं। कीर्ति नगर के डांग कडाकोट ढुंढेश्वर महादेव मंदिर की माई बसंत गिरी को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल माई को क्षेपं सदस्य डांग कडकोट बिरेंद्र रावत ने अपने वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत ने बताया कि गुलदार की दहशत को देखते हुए शुक्रवार को कीर्ति नगर विकासखंड के अंतर्गत राइंका, माध्यमिक, प्राथमिक एवं आशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING