Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड में रिक्त पड़े जनपदों के अध्यक्षों की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी, वरिष्ठ साथियों को प्रमुखता दी जाएगी : गुलाटी

सीएन, हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, एवं तहसील खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, काशीपुर ,जसपुर को छोड़कर अन्य जिलों के अध्यक्षों की शीघ्र नियुक्ति होगी। भविष्य में तहसील पत्रकारों को जिले में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा कुमाऊं प्रभारी की भी शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। प्रेस को जारी एक बयान के अनुसार वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन में प्रमुखता दी जाएगी। पत्रकारों की गंभीर समस्या को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं निदेशक सूचना से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि महासंघ के पदाधिकारी की सूची सभी कार्यालय में दी जाएगी, फर्जी पत्रकारों की बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि यह गंभीर विषय है। उन्होंने जनता से आह्वान किया यदि कोई तथाकथित पत्रकार ब्लैकमेल करने का प्रयास करता है, उसका सार्वजनिक रूप से प्रमाण सहित खुलासा करें। हम उनके साथ देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING