Connect with us

उत्तराखण्ड

लद्दाख की श्योक नदी में उत्तराखंड का जवान नदी में बह कर शहीद

सीएन, श्रीनगर। गढवाल से दुखद खबर सामने आ रही है। लद्दाख की श्योक नदी में बीते रोज जलस्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान नदी में बह कर शहीद हुए थे। इन शहीदों में उत्तराखंड का भूपेंद्र नेगी भी शामिल है। इस घटना के बाद सैनिक के पैतृक गांव में शोक की लहर है। भूपेंद्र नेगी पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव के निवासी थे। हालांकि उनका परिवार देहरादून में रहता है। भूपेंद्र नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा। भूपेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे 3 बच्चों ,पत्नी और पिता को छोड़ गए हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनका परिवार आज अपने गांव आ रहा है, शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 30 मई का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है, दिन उत्तम रहेगा, आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING