Connect with us

उत्तराखण्ड

निरीक्षण को पुलिस लाइन पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे

पुलिस कर्मियों की समस्या सुनी, जवानो के कल्याण को योजनाएं बनाने के निर्देश
सीएन, चम्पावत।
कुमाऊं के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने मंगलवार को पुलिस लाइन चम्पावत की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। साथ ही सैनिक सम्मेलन के माध्यम से जवानों की समस्याएं सुनीं। सबसे पहले डीआईजी ने एसपी देवेन्द्र पींचा की मौजूदगी में पुलिस लाईन रैतिक परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उच्च कोटि का टर्न आउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उचित पारितोषिक प्रदान किया। उसके बाद पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से जवानों की परेड कराए जाने, पुलिस मैस में पहाड़ी व्यंजनों को बनाए जाने, जवानों की बैरक को स्मार्ट बनाए जाने, पुलिस कैंटीन में पुलिस जवानों की मांग के अनुसार सामान मंगाए जाने आदि को लेकर निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के सैनिक सम्मेलन में उनकी निजी, पारिवारिक, विभागीय, थाना स्तर या फील्ड स्तर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा बतायी गयी समस्याओं के समाधान हेतु रेन्ज स्तर की समस्यों को तत्काल दूर किये जाने तथा जिला स्तर की समस्य़ाओं को दूर किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस मौके पर डीआईजी ने सभी जवानों को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं मेहनत से करने, उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने, पुलिस जवानों की समस्याओं को नियमित रूप से सम्मेलन आदि लेकर सुनने तथा समस्याओं को दूर करने, जवानों की समस्याओं को दूर करने हेतु पुलिस लाइन में एक रजिस्टर तैयार किए जाने जिसे प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सम्मुख प्रस्तुत किए जाने, विशेष परिस्थितियों में पुलिस जवानों की व्हाट्सएप के माध्यम से भी छुट्टी किए जाने, सभी जवानों के अकाउंट को पुलिस सैलरी पैकेज से जोड़े जाने, पुलिस जवानो के कल्याण के लिए योजनाएं बनाए जाने आदि को लेकर निर्देशित किया गया। डीआईजी ने बताया कि डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस जवानों की समस्याओं को दूर किए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING