Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल से गुम हुई किशोरी गुरुग्राम में मिली

सीएन, नैनीताल। शहर के तल्लीताल थाना क्षेत्र के गुम हुई किशोरी को पुलिस ने गुरुग्राम से एक युवक के साथ बरामद किया है। स्वजनों के आरोप और किशोरी के बयानों के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसे न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर के तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 17 फरवरी को थाने में शिकायत दी पत्र देकर अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। व्यक्ति ने कहा था कि सुबह उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इधर रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलेगी कि किशोरी को एक युवक भगाकर गुरुग्राम ले गया है। जिसके बाद रात को ही एसआई बबीता अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार सुबह तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने किशोरी को एक युवक के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड से बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को नैनीताल ले आयी। प्रभारी एसओ त्रिवेणी जोशी ने बताया कि किशोरी के स्वजनों के आरोप और किशोरी के बयानों के आधार पर मूल रूप से देघाट निवासी अशोक कुमार पुत्र शंभू प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (3) और 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग प्रकरण : पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे, एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING