Connect with us

उत्तराखण्ड

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 1 मई, 2026 तक पांच दिनी जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे, सांसद भट्ट ने किया स्वागत

सीएन, नैनीताल/रामनगर। जिले के भ्रमण पर पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सोमवार को रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया। माननीय अध्यक्ष का स्वागत उत्तराखंडी परंपरा और स्थानीय संस्कृति के साथ किया गया। कुमाऊंनी टोपी, शॉल और पारंपरिक तरीके से अतिथि सत्कार किया गया। प्राप्त सूचना अनुसार लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे नैनी रिट्रीट नैनीताल पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम करेंगे तत्पश्चात नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे और एटीआई से नैनी रिट्रीट के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। सायं 6 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।अध्यक्ष 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे नीमकरौरी बाबा, श्री कैंचीधाम के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे और नैनीताल का स्थानीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। 1 मई, 2026 (शुक्रवार) लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 9:30 बजे (सड़क मार्ग से) नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING