Connect with us

उत्तराखण्ड

मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में बोला तीखा हमला : कहा-आजादी की लड़ाई में आरएसएस व भाजपा का कोई योगदान नही, भाजपा सरकारों ने पैसा दो नौकरी लो की स्थिति पैदा की, 2027 में कांंग्रेस की हो रही वापसी

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं का माहौल है तथा प्रदेश में “पैसा दो, नौकरी लो” जैसी स्थिति बन गई है। सभा में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस ने प्रशासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बसें रोकने का आरोप लगाया। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य नेताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि प्रशासन ने पार्टी की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। खड़गे ने अपने संबोधन में कहा, “भाजपा और आरएसएस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं था। क्या आरएसएस का कोई कार्यकर्ता आजादी के आंदोलन में जेल गया? क्या भाजपा का कोई नेता जेल गया? अगर कोई गया भी होगा तो वह पहले कांग्रेस में रहा होगा। फिर भी वे हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं और कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। खड़गे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की और लगातार युवाओं, किसानों, छात्रों और गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। भाजपा में ऐसा कौन-सा नेता है जो जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियां समझता हो? अगर कोई लगातार जमीन पर उतरकर लोगों की आवाज उठा रहा है तो वह राहुल गांधी हैं। खड़गे ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं को अपने साथ मिलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है, लेकिन वही नेता भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ लगे आरोप गायब हो जाते हैं। उन्होंने इसे “वॉशिंग मशीन की राजनीति” बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति बना दी गई है, जहां पैसा दो, नौकरी लो” जैसी बातें सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष करती रहेगी। अपने संबोधन में खड़गे ने 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के “करो या मरो” और “भारत छोड़ो” के आह्वान ने पूरे देश को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया और अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा, “आज का दिन पवित्र है। इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। यह खुशी की बात है कि उसी दिन उत्तराखंड में इतनी बड़ी जनसभा हो रही है।” खड़गे ने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस धरती ने देश को पहला परमवीर चक्र विजेता दिया और उत्तराखंड के लोगों को इस पर गर्व होना चाहिए। जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मंच से कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल है और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी। हल्द्वानी की इस रैली को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत के तौर पर पेश किया, जबकि भाजपा पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और लोकतंत्र को कमजोर करने जैसे आरोप लगाकर चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की। इस अवसर पर कांंग्रेस राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, विधायक सुमित ह्रदयेश, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रौतेला, नैनीताल कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्या, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट सहित कांंग्रेस के विधायक, कांंग्रेस के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त से नैनीताल जिले की सभी सड़कों, ग्राम पंचायतों, शहरी व वन क्षेत्रों, व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING