Connect with us

उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में ऑल्टो-बोलेरो की जबरदस्त टक्कर, 7 लोग घायल

घायलों को पुलिस ने 108 वाहन की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया
सीएन, देवप्रयाग/श्रीनगर।
बदरीनाथ नेशनल हाईवे-7 पर सौडपानी के पास बोलेरो वाहन और ऑल्टो कार की आपस में टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों में सवार 7 लोग चोटिल हो गए. घायलों को 108 की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है. हादसे में 3 महिलाएं भी घायल हुई हैं. जानकारी के तहत, सुबह 7:30 बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के सौडपानी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही ऑल्टो कार और श्रीनगर से ऋषिकेश लौट रहे बोलेरो वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों वाहन में शामिल 7 लोग घायल हो गए. घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सीएचसी देवप्रयाग में कराया जा रहा है. देवप्रयाग थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी ले रही है.

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING