Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : पर्यटन सीजन में पुलिस के हाथ से फिसलती ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को अर्धसैनिक बल मैदान में उतरा

सीएन, नैनीताल। पर्यटन सीजन में नैनीताल पुलिस के हाथ से फिसलती ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए आखिरकार अर्धसैनिक बल को मैदान में उतारना पड़ा है. विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम और पर्यटन नगरी नैनीताल में उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि अब सड़कों पर ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी एसएसबी के जवानों को भी देनी पड़ गई है। वीकेंड और छुट्टियों के दौरान नैनीताल, भवाली और कैंची धाम में घंटों लंबे जाम से हालात लगातार बिगड़ रहे थे. सड़कें वाहनों से पट चुकी थीं और पुलिस बल दबाव में नजर आ रहा था. ऐसे में शासन ने पहली बार नैनीताल जिले में पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी की तैनाती का बड़ा फैसला लिया है. अब एसएसबी के जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ट्रैफिक कंट्रोल की कमान संभालेंगे। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बल उपलब्ध कराया है. ये अर्धसैनिक बल आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आया हुआ है.

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING