Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का निधन

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का निधन
सीएन, देहरादून।
राज्य के डीजीपी अशोक कुमार के माता सावित्री देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी यहां थाना ​कैंट में एक नीजि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डीजीपी अशोक कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि मुझे अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभी कुछ घंटे पहले माता जी का निधन हो गया। वह विगत 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे उन्होंने ही मानवता का पाठ सीखाया। बचपन से उन्होंने सिखाया कि दूसरे की मदद करके जो खुशी मिलती है वही सर्वोच्च है उनके किसी का दुख देखा नहीं जाता था। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। इस खबर के बाद प्रदेश पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गयी। पुलिस कर्मी और चिर परिचित अन्तिम दर्शनों के लिए पहुचने लगे है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING