Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने प्रमुख मार्ग मंडी से लेकर नरीमन चौराहे काठगोदाम तक सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शुभारंभ

सीएन, हल्द्वानी। नगर हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रमुख मार्ग मंडी से लेकर नरीमन चौराहे काठगोदाम तक सड़क सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। काठगोदाम कॉल टैक्स से केंद्रीय मंत्री ने लगभग 9 किलोमीटर लम्बी सड़क व  12 करोड़ 33 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत थी जिसे एनएच विभाग को हस्तांतरित किया गया जिससे कि इस सड़क की मरम्मत समय-समय पर हो सके। इसके अलावा मंडी से तीन पानी तक भी सड़क इसी प्रकार मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत चौड़ी और सुंदर बनाई जाएगी। शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहर के चौमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर बजट दे रही है। इसके अलावा शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए 82 लाख रुपये फ्लाईओवर के सर्वे कार्य के लिए जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय की स्थिति बनाकर फ्लाईओवर कार्य को भी तेजी से किया जाएगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING