Connect with us

उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण

सीएन, हल्द्वानी। मंगलवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया।अपने निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्याे और अधिकारियों से निर्माण कार्याे की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्याे को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें साथ ही निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।वही क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्टेडियम में 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुकें हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं! उसके लिए फंडिंग की आवश्यकता है जिसके लिए डिमांड भेजी है, जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का हैंड वर्क पूर्ण हो जाएगा, साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम के समीप प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी की भूमि का भी निरीक्षण किया, इस दौरान यूनिवर्सिटी के निर्माण में आ रही संबंधित दिक्कतों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। खेल मंत्री श्रीमती आर्या ने कहा कि प्रदेश में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाया जाना है जिसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास ही जमीन की तलाश की गई है। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के बन जाने से आगामी समय मे हमारे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धकी, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद के साथ ही अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING