Connect with us

उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी, स्कूलों के बाजारीकरण से अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ : खष्टी बिष्ट

सीएन, नैनीताल। आज सामाजिक कार्यकर्ती खष्टी बिष्ट ने एक शिष्टमंडल के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल से भेंट वार्ता की तथा निजी विद्यालय संचालकों की मनमानी के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में कुछ निजी विद्यालय संचालकों द्वारा फीस वृद्धि से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। साथ ही उन्होंने बताया की राष्ट्रीय मान्यता पुस्तकों के स्थान पर महंगे निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगाना और अन्य विभिन्न मदों में शुल्क में बढ़ोतरी करने से शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है। उन्होंने निजी विद्यालय में शिक्षकों के आर्थिक शोषण पर प्रश्न उठाए। उन्होंने बताया की मध्यम वर्गीय परिवारों के आय के स्रोत सीमित है, उस पर निजी विद्यालय फीस अग्रिम राशि के रूप में वसूल रहे हैं जोकि निराशाजनक है। उन्होंने सुझाव दिया की शिक्षा के अधिकार में हर कक्षा के छात्रों की कि शुल्क की सीमा तय होनी चाहिए और सार्वभौमिक रूप से एकरूपता से ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय संबंधी अन्य सामग्रियों के दामों में विगत दस वर्षों में गुणात्मक वृद्धि से निजी विद्यालयों में शिक्षा से मध्यवर्गीय परिवारों को दूर कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद जायसवाल ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिलाया की अतिशीघ्र उचित करवाई की जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान खष्टी बिष्ट, बीना पांडे, शांति तिवारी, धनी दुमका, निर्मला आर्य, आशा कुमारी, रचना, सुमन देवी और अंजू उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल समेत कई पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जबरदस्त दबाव, ट्रैफिक प्लान धड़ाम, शहर के नाकों में दलाल हावी, बाहरी लोगों के नीजि भवन भी होटल व होमस्टे में तब्दील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING