Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए : धामी

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से  सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की। कुमाऊं मंडल से आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े थे। समीक्षा के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विभागों की कार्य के प्रति इस प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर संबंधित विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लॉक लेबल अधिकारी से विभागीय सचिव तक सभी अधिकारी जन शिकायतों के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें। उन्होंने कहा कि संवाद से समरसता के भाव से कार्य करें। वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 06 जनपदों को  कुल 67778 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 50319 शिकायतो का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही 8754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है तथा 8705 शिकायतें लंबित है जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जायेगा। आयुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतो का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ ही सभी जिलों से डीएम मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये डीएम रयाल ने नैनीताल जिले के अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING