Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : डीएम ने महिलाओं के साथ धान की लवाई की, क्रॉप कटिंग की जानकारी दी

उत्तराखंड : डीएम ने महिलाओं के साथ धान की लवाई की, क्रॉप कटिंग की जानकारी दी
सीएन, चमोली।
डीएम संदीप तिवारी ने शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र पपडियाणा के अन्तर्गत ग्राम गंगोलगांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ धान की लवाई भी की। राजस्व विभाग ने काश्तकार बचन सिंह बिष्ट के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 2.7 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। अत्यधिक वर्षा के कारण धान की उपज कम पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू.अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों को खेती से संबंधित नई तकनीक के बारे में जानकारी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे है तथा जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव भी दिए। विदित हो कि प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्ग मीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है जिसे 15 दिनों तक सूखने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व उप निरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम रावत, सहायक भूलेख अधिकारी हरीश चन्द्र पांडेय, काश्तकार बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थेे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING