Connect with us

उत्तर प्रदेश

शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, दुल्हे की खोली पोल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

सीएन, श्रावस्ती। यूपी के शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। उसने सबके सामने दूल्हे की पोल खोल दी। दुल्हन को दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं, जिससे दुल्हन के होश उड़ गए। शादी समारोह में हंगामा मच गया। इस बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में एक बरातघर में रात आयोजित शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया, जब वहां दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे से कोई जवाब देते नहीं बना, तो दुल्हन ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया। देर रात तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। वर पक्ष को तिलक में लिए गए 14 लाख रुपये भी कन्या पक्ष को लौटाने पड़े और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। इससे पहले, शादी हाल में बरात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची थी। कन्या पक्ष ने बरात का स्वागत किया और जयमाल की तैयारियां होने लगीं। इसी दौरान दूल्हे के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। बार-बार फोन बजने से परेशान दूल्हा कई बार स्टेज छोड़कर इधर-उधर जाता दिखा। थोड़ी देर बाद दूल्हे के ही गांव की एक युवती वहां आ गई. उसका कहना था कि दूल्हे से उसकी शादी तय हुई थी। युवती ने दूल्हे के साथ कुछ तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष को दिखाईं। यह सब देख दूल्हा कुछ बोलने के बजाय खामोश रहा। मामले की जानकारी होने पर दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी करने से मना कर दिया. दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई. यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने तिलक में दिए गए करीब 14 लाख रुपये भी पुलिस की मध्यस्थता में वर पक्ष से वापस ले लिए। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING