Connect with us

मौसम

23 सितंबर के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में बादल गरजेंगे, 22 तक रहेगी राहत

23 सितंबर के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में बादल गरजेंगे, 22 तक रहेगी राहत
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के तहत अब लोगों को बड़ी राहत दी है 22 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने के बाद 23 सितंबर के बाद एक बार उत्तराखंड में बादल गरजेंगे तथा उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर मौसम फिर झमाझम बरसात के रूप में लोगों के सामने आएगा। उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने गुरुवार को 10 बजे मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 22 सितंबर तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है जबकि 23 सितंबर को राज्य में कहीं.कहीं गरज, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बरसात होने का मौसम विभाग में अनुमान लगाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे को दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING